जिंदगी बदल देने वाली 10 Motivational Shayari

Woman Reading

अगर हारने से डर लगता है, तो जीतने की चाह भी छोड़ दो। क्योंकि मैदान में वही उतरता है, जिसे खुद पर भरोसा होता है।

किस्मत मौके देती है, मगर मेहनत सबको चौंका देती है। जो लोग खुद पर भरोसा रखते हैं, वही इतिहास बना देते हैं।

अभी तो असली उड़ान बाकी है, अभी तो कई इम्तिहान बाकी है। अभी तो नापी है मुट्ठी भर जमीन, अभी तो सारा आसमान बाकी है।

रास्ते कभी खत्म नहीं होते, बस लोग हिम्मत हार जाते हैं। तैरना सीखना है तो पानी में उतरना पड़ेगा, किनारे बैठकर कोई गोताखोर नहीं बनता।

जो मेहनत पर भरोसा करते हैं, वो किस्मत की बात नहीं करते। जिनके इरादे मजबूत होते हैं, वो हालात से हार नहीं मानते।

मुश्किलें जरूर आएंगी जिंदगी में, पर ठहरना मत। क्योंकि जीत उन्हीं की होती है, जो गिरकर भी संभलना जानते हैं।

अगर सूरज की तरह चमकना है, तो पहले सूरज की तरह जलना होगा। सपनों को सच करना है, तो मेहनत से लड़ना होगा।

किसी के पैरों में गिरकर कामयाबी नहीं मिलती, मेहनत करनी पड़ती है जनाब। क्योंकि तकदीर भी उसी का साथ देती है, जो खुद अपना रास्ता बनाता है।

हौसले बुलंद रखो जनाब, किस्मत भी सलाम करेगी। आज जो हंस रहे हैं तुम पर, कल वही तुम्हारा नाम लेंगे।

मंज़िल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है। पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है।